गुना नगर: हड्डीमिल में एक मकान में मिला संदिग्ध मांस, पुलिस और प्रशासन ने सैंपल लेकर किया नष्ट, जांच जारी
गुना कोतवाली थाना के हड्डी मिल पर 28 मई शाम को एक मकान में 8 से 10 किलो संदिग्ध मास मिला है जिसे राजस्थान के छबड़ा से गरीबों और रिश्तेदारों में बांटने के लिए लाया गया था। SDOP विवेक अष्ठाना ने बताया, सैंपल लेकर बाकी मांस को नायब तहसीलदार की मौजूदगी में नष्ट किया है। वेटरनरी की टीम ने सैंपल लिया, जांच रिपोर्ट आने के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।