उज्जैन शहर: वार्ड 33 में महापौर ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने सहित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
उज्जैन। महापौर मुकेश टटवाल ने गुरुवार को वार्ड क्रमांक 33 के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद लीला वर्मा, एमआईसी सदस्य प्रकाश शर्मा तथा स्वास्थ्य विभाग के उपायुक्त संजेश गुप्ता भी मौजूद रहे। महापौर ने धार्मिक महत्व वाले इस क्षेत्र में नियमित और प्रभावी सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। चारधाम मंदिर के