डुमरा: भतीजे ने चाचा को चाकू गोदकर की हत्या, इलाज के दौरान मौत
सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरा गांव के वार्ड संख्या-46 में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। भतीजे ने अपने ही चाचा पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे गंभीर रूप से घायल चाचा की इलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, सिमरा वार्ड संख्या-46 निवासी समशुल पर उनके भतीजे साहिल ने चाकू से हमला कर दिया।