पटना ग्रामीण: करबिगहिया से अपहृत युवक की हत्या, परिजनों ने लगाया था सेक्स रैकेट का विरोध करने पर अपहरण का आरोप
6 और 7 जुलाई की मध्य रात्रि करबिगहिया के दूध मार्केट से हुए एक युवक के अपहरण के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। बता दें कि युवक के अपहरण के बाद परिजनों ने सड़क जाम कर खूब प्रदर्शन किया था, परिजनों का कहना था कि वो आसपास चल रहे सेक्स रैकेट का विरोध करता था और इसीलिए उसका अपहरण किया गया। वहीं शनिवार को उसे युवक का शव अथमलगोला से बरामद किया गया है