बिहारीगंज: सघन वाहन चेकिंग अभियान , संदिग्धों और वाहनों कि जांच पड़ताल
मधेपुरा पुलिस ने अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर जिलेभर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी कड़ी में मंगलवार को बिहारीगंज थाना क्षेत्र में भी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वाहनों के कागजात, हेलमेट और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना डायल 112 पर देने की अपील की है।