कटनी ग्रामीण: रीठी में बिजली संकट पर फूटा जनाक्रोश, बिजली विभाग की अर्थी निकालकर किया जोरदार विरोध प्रदर्शन
कटनी जिले की रीठी तहसील इन दिनों गंभीर बिजली संकट से जूझ रही है। क्षेत्र के ग्रामीणों का आरोप है कि जहां 63 केवीए क्षमता का विद्युत ट्रांसफार्मर लगाया जाना चाहिए, वहां केवल 25 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है। इससे ट्रांसफार्मर पर अत्यधिक लोड पड़ रहा है और बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है।