जबलपुर: NEET धांधली के विरोध में कांग्रेस का रसल चौक से मशाल जुलूस, विनय सक्सेना सरकार पर बरसे
NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत बीती रात विशाल मशाल जुलूस निकाला। जिला अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। हाथों में मशालें थामे प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की