जगदलपुर: बस्तर कलेक्टर श्री छिकारा ने राजस्व पखवाड़ा शिविरों का किया औचक निरीक्षण, मौके पर ग्रामीणों को सौंपे भू-अभिलेख
बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा ने शनिवार दोपहर 2 बजे राजस्व सेवाओं को सुदृढ़ करने और ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से तहसील जगदलपुर के अंतर्गत ग्राम बाबूसेमरा एवं खुटपदर में आयोजित 'राजस्व पखवाड़ा' शिविरों का औचक निरीक्षण शनिवार को किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।