गुलाबगंज: सोराई रेलवे स्टेशन के यार्ड मे करीब चार दिन पुरानी लाश मिलने से सनसनी,जीआरपी ने शव को मेडिकल कॉलेज भेजा
विदिशा जीआरपी क्षेत्र के अंतर्गत गुलाबगंज के नजदीक ग्राम सोराई रेलवे स्टेशन के यार्ड की झाड़ियां से लोगों को बदबू आने के बाद इसकी जांच की गई तो वहां एक शव पड़ा हुआ था। इसकी सूचना जीआरपी विदिशा को दी गई। शुक्रवार शाम 4 बजे जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर उसे जप्त कर मेडिकल कॉलेज पीएम के लिए भेजा। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। आशंका है कि किसी चलती ट्रेन से गिरा हो।