कटंगी: कलेक्टर कटंगी करेंगे बड़े तालाब का निरीक्षण, क्या बदलेगी तालाब की सूरत?
शहर का ऐतिहासिक और विशाल बड़ा तालाब, जो कभी नगर की पहचान और जलस्रोत का मुख्य आधार माना जाता था, आज अतिक्रमण की चपेट में आकर अपनी अस्मिता खोता जा रहा है। तालाब की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि दो दिशाओं में इसकी पार ही गायब हो गई है। प्रशासनिक लापरवाही, राजनीतिक संरक्षण और रसूखदारों की मनमानी ने इस तालाब को संकट में डाल दिया है।