बज्जू: बज्जु के फूलासर छोटा में बिश्नोई रतन चौधरी ने कुलदीप बिश्नोई का स्वागत किया, जनसमस्याओं के समाधान का दिया भरोसा
Bajju, Bikaner | Aug 1, 2026 बज्जू उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत फूलासर छोटा में आयोजित एक निजी कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई का ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में बज्जू एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिससे आयोजन स्थल पर उत्साह का माहौल देखने को मिला।ग्रामीणों ने कुलदीप बिश्नोई का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया।