जमुई जिले की 1335 जीविका दीदियों को मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत द्वितीय क़िस्त के रूप में मिला 20 हज़ार की राशि
पटना के बापू सभागार से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत पूरे बिहार की 5 लाख महिलाओं के खाते में राशि का अंतरण, जीविका निधि से 10 हजार महिला लाभुकों को ऋण वितरण, विकसित भारत-जी राम जी योजना अंतर्गत 112 ग्रामीण हाट के निर्माण का कार्यारम्भ सहित अन्य ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। इसकी जानकारी डीपीआरओ द्वारा गुरुवार की शाम 6 बजे प्रेस रिलीज व तस्वीर जारी कर दी गई है।
वहीं कार्यक्रम में समृद्ध महिला, समृद्ध बिहार अभियान से संबंधित पुस्तिका का विमोचन भी मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया।
समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समाहरणालय परिसर स्थित एनआईसी कक्ष में जिला पदाधिकारी नवीन की उपस्थिति में किया गया, जिसमें जिले की जीविका दीदियाँ शामिल हुईं| इस अवसर पर जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक संजय कुमार, प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ मेनका कुमारी, संचार प्रबंधक सुनीता कुमारी, प्रभारी बीपीएम जमुई दिनेश कुमार दास समेत जीविका दीदियों नें कार्यक्रम को उत्साह पूर्वक देखा और सुना।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना तथा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के माध्यम से उनके स्वरोजगार एवं आजीविका के अवसरों को मजबूत करना है।
जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जमुई जिले में 3 लाख से ज्यादा महिलाओं को प्रथम किस्त के रूप में 10 हजार की राशि रोजगार हेतु उनके खाते में में मुहैया करा दी गई है| इसके अलावे आज के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जमुई जिले की 1335 जीविका दीदियों को द्वितीय किस्त के रूप में 20 हजार की राशि उनके बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित की गई।| इस कार्यक्रम में आज वैसी महिलाएं भी शामिल हुईं, जो योजना से लाभान्वित होकर विभिन्न प्रकार की स्वरोजगार की गतिविधियाँ जैसे पशुपालन, सिलाई-कढ़ाई, किराना दुकान, ब्यूटी पार्लर, आदि का कार्य प्रारंभ कर चुकी हैं| #jamuibihar #jamuitopnews #dmjamui #CMBihar #samratchaudhri #zilaprashasankaushambi
Jamui, Jamui | Aug 27, 2026