महिदपुर: महिदपुर में स्वास्थ्य विभाग का एक्शन, झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध क्लीनिकों पर कड़ा प्रहार
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध रूप से चल रहे क्लीनिकों और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ एक बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। इस औचक निरीक्षण से पूरे इलाके के झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप मच गया है।सबसे पहली कार्रवाई महिदपुर रोड पर देखने को मिली। यहाँ स्वास्थ्य विभाग की टीम के आते ही एक झोलाछाप बंगाली डॉक्टर अपनी क्लीनिक खुली छोड़कर मौके से फरार हो गया। अधिकारियों ने