घोड़ाडोंगरी: कलेक्टर सौरभ संजय विक्रमपुर चौपाल में ग्रामीणों के बीच पहुंचे, समस्याएं सुनीं और शीघ्र समाधान का दिया भरोसा
घोड़ाडोंगरी जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत विक्रमपुर में बुधवार शाम 7:30 बजे आयोजित चौपाल कार्यक्रम में बैतूल जिला कलेक्टर सौरभ संजय पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे और उन्होंने पेयजल, सड़क, बिजली, राशन, आवास योजना, पेंशन तथा राजस्व संबंधी समस्याओं को कलेक्टर के समक्ष रखा।