आंवला: आंवला के सिरौली में अपराधी पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई, 3 महीने के लिए जिला बदर, पुलिस ने दी जानकारी
Aonla, Bareilly | Apr 15, 2026 आंवला तहसील के थाना सिरौली में पुलिस ने बुधवार को सुबह दस बजे दी जानकारी में बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। सिरौली पुलिस ने गैंगस्टर, आयुध अधिनियम के आरोपी पुष्पेन्द्र को तीन महीने के लिए जिला बदर कर दिया है। यह कार्रवाई सिरौली पुलिस द्बारा की गई।