कायमगंज: कायमगंज में मक्का खरीद केंद्र पर बायोमेट्रिक को लेकर विवाद, 25 दिन में केवल 3635 कुंतल हुई खरीद
कायमगंज के राजकीय मक्का खरीद केंद्र पर अवस्थाओं से किसान परेशान है।बारिश के बीच कई दिनों से मक्का बेचने के लिए लाइन में लगे। किसानों का धैर्य जवाब देने लगा है। केंद्र पर 25 दिनों में केवल 3635 कुंतल मक्का की खरीद होने से खरीद प्रक्रिया की धीमी रफ्तार पर सवाल उठ रहे हैं। किसानों ने केंद्र प्रबंधन पर लापरवाही और पक्षपात के भी आरोप लगाए हैं।