ग्यारसपुर: मोहर्रम को लेकर विदिशा पुलिस अलर्ट, जिलेभर में फ्लैग मार्च और शांति समिति की बैठकें
मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए विदिशा पुलिस ने जिला मुख्यालय सहित जिले के सिरोंज शमशाबाद लटेरी ग्यारसपुर सहित सभी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। बुधवार रात 7 बजे पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में आयोजित इस अभियान के तहत शांति समिति एवं नागरिक सुरक्षा समिति की बैठकों का भी आयोजन किया गया।