रामगंजमण्डी: गांधी जयंती पर रामगंजमंडी नगर पालिका ने निकाली स्वच्छता रैली, गांधी चौक पर किया श्रमदान
रामगंजमंडी में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर पालिका की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा पुष्प अर्पित किए गए। साथ ही कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे सफाई प्रभारी हरिओम मेघवाल ने बताया कि कार्यक