आगर: भदवासा के एक 40 वर्षीय व्यक्ति की बकरी चराने के दौरान अज्ञात कारणों के चलते हुई मौत, आगर जिला अस्पताल में किया गया PM
आगर जिला अस्पताल पुलिस चौकी पर पदस्थ एसआई आरएल पवार ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम भदवासा में गोवर्धन पिता दुलाजी बागरी बकरी चराने के लिए जंगल में गया था जिसके चलते उसके अज्ञात कारणों से मौत हो गई। डॉक्टरों द्वारा पोस्टमार्टम का शव परिजनों को सौंपा है और पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।