आगर: घायल बुजुर्ग को बिना एंबुलेंस का इंतजार किए अस्पताल पहुंचाने वाले समाजसेवी मनीष मारू को प्रभारी मंत्री ने किया सम्मानित
इसी कड़ी में सामाजिक कार्यकर्ता मनीष मारू को प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मनीष मारू ने एक सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग को अपने निजी वाहन से जिला हॉस्पिटल पहुंचाया था। इसलिए उन्हें सरकार की गुड सेमरिटन योजना के तहत सम्मान दिया गया।