भीलवाड़ा: युवक का अपहरण कर ₹5 लाख की फिरौती मांगने वाले 3 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों की कार्रवाई की मौके पर तस्दीक
भीलवाड़ा जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपहरण, मारपीट और फिरौती मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। दिल्ली से लौट रहे एक युवक का रास्ते में कथित रूप से अपहरण कर उसे कई घंटों तक बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया और परिवार से 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। इस मामले में गुलाबपुरा थाना प्रभारी संजय गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस ने त्वर