जलालगढ़: जलालगढ़ प्रमुख कार्यालय में लगाया गया जनता दरबार
बुधवार को प्रमुख कार्यालय में जनता दरबार का 15 मामला सुनवाई के लिए पहुंचा। प्रखंड प्रमुख निखिल किशोर उर्फ भिखारी यादव ने सभी आवेदन को देख कर निष्पादन के लिए विभिन्न अधिकारियों के जिम्मे भेज दिया। प्रखंड प्रमुख ने बताया कि अधिकांश मामले राजस्व से संबंधित था। जनता दरबार में प्रखंड के विभिन्न पंचायत से लोग मामले के निष्पादन के लिए पहुंचे।