उदयपुर: अदानी कंपनी द्वारा पेंड्रामार जंगलों में पेड़ों की कटाई पर ग्रामीणों ने जताया विरोध, आदिवासी कांग्रेस नेता पहुंचे
सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत संचालित परसा ईस्ट केते बासेन क्षेत्र में अदानी कंपनी के द्वारा पेंड्रा मार जंगलों में पेड़ों की कटाई की जा रही थी जिसका विरोध स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा पुरजोर तरीके से किया गया।सूचना मिलते ही कांग्रेस के आदिवासी नेता भानु प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और 21 सितंबर को बैठक को लेकर तैयारी की जारही है।