जगदलपुर: धरमपुरा वृद्धा आश्रम में आनंदवाहिनी ने मातृ दिवस के अवसर पर वृद्ध महिलाओं का सम्मान किया
मातृ दिवस के शुभ अवसर पर शंकराचार्य जी के संगठन पीठ परिषद आदित्य हरियाणा के मातृ संगठन आनंदवाहिनी द्वारा एक अद्भुत और प्रेरणादायक पहल की गई। संगठन की महिलाओं ने शहर के वृद्धा आश्रम में निवास कर रही वृद्ध माताओं के साथ समय बिताकर उन्हें श्रद्धा-सम्मान अर्पित किया।कार्यक्रम की शुरुआत वृद्ध माताओं के स्वागत से हुई, जहां उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर ससम्मान नमन किया