जगदलपुर: राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे पहुंचे जगदलपुर, सर्किट हाउस में महापौर संजय पांडे सहित भाजपाइयों ने किया स्वागत
राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से सांसद संतोष पांडे रविवार दोपहर 1:00 बजे जगदलपुर पहुंचे. जहाँ स्थानीय सर्किट हाउस में उनका महापौर संजय पांडे सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे ने महापौर संजय पांडे का हाल-चाल जाना। इसके बाद वह एक निजी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रवाना हो गए।