गिरिडीह: तेलोडीह पंचायत के लोहपिट्टी में लच्छो अहरी तालाब में डूबने से 12 वर्षीय आयुष कुमार की मौत
पचम्बा थाना क्षेत्र के तेलोडीह पंचायत अंतर्गत लोहपिट्टी स्थित लच्छो अहरी तालाब में मंगलवार सुबह 7 बजे 12 वर्षीय आयुष कुमार की मौत डूबने से मौत हो गई। आयुष मिर्जागंज निवासी पंकज साव का पुत्र था और अपने नाना धूमड़ी साव के घर छठ पर्व मनाने आया था। सुबह अर्घ्य की तैयारी के बीच वह नहाने के लिए अहरी में उतरा, लेकिन अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया।