गिरिडीह: गिरिडीह सेंट्रल जेल में भी हुआ महाछठ अनुष्ठान, कई बंदियों ने की छठ पूजा
गिरिडीह सेंट्रल जेल में भी सोमवार को 5 बजे से महाछठ अनुष्ठान हुआ।यहां रहने वाले कई बंदियों ने लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा किया। इस दौरान बंदियों ने पूरे विधि विधान के साथ छठ महापर्व करते हुए सोमवार की शाम अस्तचलगामी भगवान सूर्य के साथ छठ मईया को अर्ध्य अर्पण किया। मंडल कारा में बंदियों के लिए सारी व्यवस्था जेल अधीक्षक हिमानी प्रिया के द्वारा की गई थी।