गिरिडीह: गांडेय: छठ पर्व के मद्देनज़र सामाजिक कार्यकर्त्ता द्वारा छठ वर्तियों के बीच फल का वितरण
लोकआस्था का महापर्व छठ के मद्देनजर गांडेय के सामाजिक कार्यकर्त्ता अर्जुन बैठा द्वारा सोमवार की सुबह 9 बजे से गांडेय प्रखंड मुख्यालय समेत प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में छठ वर्तियों के बीच फल का वितरण किया गया।इसको लेकर उन्होंने कहा कि छठ लोकआस्था का महापर्व है,लोग पूरी आस्था के साथ पर्व को मनाये।