सिसई: पुराने प्रखंड कार्यालय परिसर में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने मनाया निर्मल महतो का शहादत दिवस
Sisai, Gumla | Aug 8, 2024 सिसई के पुराने प्रखण्ड कार्यालय परिसर में गुमला जिला झारखण्ड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के द्वारा गुरुवार को शहीद निर्मल महतो का 32वा शहादत दिवस मनाया गया.शहीद निर्मल महतो के चित्र पर आंदोलनकारियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया और कार्यक्रम की शुरुआत की गई.कार्यक्रम में आंदोलनकारीयों ने शहीद निर्मल महतो के झारखंड आंदोलन में योगदान को याद किया।