लोहरदगा: मुहर्रम को लेप्रशासन पूरी तरह अलर्ट,शहर में फ्लैग मार्च कर दिया सुरक्षा का संदेश,सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
मुहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर बुधवार शाम 5 बजे एसएसबी सहायक कमांडेंट मनीष कुमार चौबे, सदर सीओ रामनारायण खलखो, थानेदार रत्नेश मोहन ठाकुर की अगुवाई में सदर थाना परिसर से नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालते हुये आमजनों को सुरक्षा का अहसास कराया गया।