जयपुर: जयपुर में मिस राजस्थान 2026 के टॉप-28 फाइनलिस्ट्स की घोषणा
Jaipur, Jaipur | Jun 7, 2026 मिस राजस्थान 2026 अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच गया। प्रदेशभर से आई 6500 प्रतिभागियों में से चुनी गई टॉप-28 फाइनलिस्ट्स की घोषणा कूकस स्थित विरासत हेरिटेज में सेश सेरेमनी में की गई। राजतिलक और पारंपरिक स्वागत के साथ फाइनलिस्ट्स ने रैंप पर कदम रखा।