जलेसर: समसपुर में डेयरी की दीवाल काटकर भैंस चुराने वाले 3 अभियुक्तों पर पुलिस ने की कार्यवाही।
Jalesar, Etah | Jun 1, 2024 जलेसर थाना क्षेत्र के समसपुर गांव में दिनांक 30 /31 मई की रात्रि में डेयरी की दीवाल काटकर चोरों द्वारा तीन भैंस चोरी कर ली थी। जिसके संबंध में भैंस मालिक द्वारा ग्रामीण व पुलिस के सहयोग से अलीगढ़ कट्टी फैक्ट्री से भैंस बरामद कर 3 अभियुक्त भी पुलिस को सौंपे गए थे। आज तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।