बूंदी: सचिन पायलट के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग अस्वीकार्य है शीघ्र माफी मांगे भाजपा प्रदेश प्रभारी -पूर्व निदेशक बीज निगम
Bundi, Bundi | Aug 28, 2024 राज्य बीज निगम के पूर्व निदेशक चर्मेश शर्मा ने ने भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट के विरुद्ध अप शब्दों के प्रयोग को अस्वीकार्य बताते हुए अग्रवाल से मामले में तुरंत पायलट से माफी मांगने की बात कही है उन्होंने कहा कि पायलट एक सम्मानीय नेता है जो युवाओं के रोल मॉडल है। हम इसे कतई स्वीकार नहीं करेंगे।