डौण्डीलोहारा: गंजाईडीह जंगल में मिली अज्ञात व्यक्ति की सड़ी-गली लाश, पुलिस जांच में जुटी
मिली जानकारी के अनुसार, संचारी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गंजाईडीह के जंगलों में ग्रामीणों ने एक अज्ञात व्यक्ति की सड़ी हुई लाश देखी। लाश की हालत काफी खराब होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की।