बरेली: मुहर्रम से पहले बरेली पुलिस अलर्ट, SSP अनुराग आर्य बोले- माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
बरेली में मुहर्रम को लेकर बरेली पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली अनुराग आर्य ने कानून व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि जनपद में मुहर्रम के सभी कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की