ग्राम जाटापारा भोथिया, जैजैपुर की श्रीमती कावेरी चंद्रा महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का उपयोग परिवार के पोषण और स्वास्थ्य के लिए कर रही हैं।
दाल, चना, फल, गुड़ सहित पौष्टिक खाद्य सामग्री की नियमित व्यवस्था से परिवार को संतुलित आहार मिल रहा है।
कावेरी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ परिवार की खुशहाली में सहायक बन रही है।
#मेरेसपनोंकाभारत #MereSapnoKaBharat
#सेवा_संकल्प_अभियान #सेवा_की_कहानी #SevaSankalpAbhiyan SevaSankalp