नवाबगंज: बंजर जमीन पर भैंस बांधने को लेकर खूनी संघर्ष, महिला समेत 5 लोग हुए घायल
बाराबंकी के जहाँगीराबाद थाना क्षेत्र के गदाईपुर गांव में बंजर जमीन पर भैंस बांधने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले, जिसमें महिला समेत पांच लोग घायल हो गए।घायलों में धर्मेंद्र रावत, करन, जगदीश प्रसाद और श्याम रानी की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।