धनौरा: मंडी धनौरा में वेव शुगर मिल के पास ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर हुई मौत, परिजनों ने लगाया जाम
मंडी धनौरा वेव शुगर मिल के निकट गन्ना लदे ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर मिल गेट पर शव को रखकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। पुलिस लोगों को समझाने में जुटी हुई थी। बछरायूं क्षेत्र के गांव मलेशिया की है। यहां 19 वर्षीय सचिन कुमार पुत्र नीरज का परिवार रहता है।