राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंदल डीम में नशा मुक्त सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जारी गतिविधि के अनुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डीम में 17 जून से विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का सफल आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम प्रभारी बबीता ठाकुर ने बताया कि इस दौरान विद्यार्थियों एवं समुदाय के सदस्यों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने हेतु शपथ ग्रहण, पोस्टर एवं नारा लेखन प्रतियोगिताएं, रोल प्ले, योग दिवस कार्यक्रम अभियान आयोजित किए जा रहे है।
सभी कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्थानीय समुदाय ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। यह अभियान 26 जून 2026 तक विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि शर्मा ने नशा मुक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार जताया है।
सलग्न फोटो
नशा मुक्त समाज का संदेश देते डीम स्कूल के छात्र व छात्राएं ।
Kullu, Kullu | Jun 22, 2026