हुज़ूर: इंडो-फ्रेंच इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव 12 मई को, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वैश्विक निवेशकों से करेंगे संवाद
Huzur, Bhopal | May 11, 2026 भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर 12 मई को वैश्विक निवेश और औद्योगिक साझेदारी का बड़ा मंच बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर आयोजित इंडो-फ्रेंच इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव में फ्रांस की प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधि, फ्रांस के राजदूत,उद्योग जगत के वरिष्ठ अधिकारी और मध्य प्रदेश शासन के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे|