केशकाल: केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने केशकाल क्षेत्र में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए किया भूमिपूजन
बुधवार को करीब 3 बजे केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने केशकाल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बंधापारा में प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला के बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य के हेतु भुमिपूजन किए। साथ ही गुलाबापारा से तुतारी पहुंच मार्ग में बनने वाले प्रधानमंत्री सड़क हेतु भूमिपूजन किया गया वही सिंघनपुर (प्लाटपारा) मे यादव समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भुमिपूजन किए।