फरेंदा: थाना पुरन्दरपुर के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने किया आकस्मिक निरीक्षण
महराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने थाना पुरन्दरपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में थाना परिसर, कार्यालय, बैरक, बंदीगृह, सीसीटीएनएस व अभिलेखों की गहन जांच की गई। साफ-सफाई व सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारियों के निर्वहन में लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी गई।