फरेंदा: सावन के अंतिम सोमवार पर फरेंदा स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा
महराजगंज ज़िले के फरेंदा स्थित शिव मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार को भारी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। मूसलाधार बारिश भी भक्तों की आस्था को नहीं रोक सकी। भक्त बेलपत्र, धतूरा, दूध और जल चढ़ाकर भगवान शिव की पूजा कर रहे हैं। श्रद्धालु मंदिर की परिक्रमा कर रहे हैं और बाबा के दर्शन से उत्साहित हैं। बारिश को भक्तों ने महादेव की कृपा बताया।