फरेंदा: फरेन्दा विधायक ने धानी क्षेत्र के बन्देईया, नगवा और बेलसंड बांध का किया निरीक्षण
फरेन्दा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने धानी क्षेत्र के बन्देईया, नगवा और बेलसंड बांध का निरीक्षण किया। उन्होंने बेलसंड बांध पर ठोकर निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। ग्रामीणों की शिकायतों पर हाईमैक्स लाइट लगाने, बांधों की मरम्मत, सफाई और जल निकासी के निर्देश भी दिए। मिट्टी कटान और जलभराव की समस्याओं पर अधिकारियों से बातचीत कर समाधान का भरोसा दिलाया।