फरेंदा: दुर्गापुर कोइरी टोला में पत्थर नसब के बाद महिला से की गई मारपीट, आठ लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
फरेन्दा तहसील क्षेत्र में बृजमनगंज थाना क्षेत्र के दुर्गापुर कोइरी टोला में पत्थर नसब के बाद रीता नामक महिला से मारपीट और धमकी की घटना हुई। महिला ने आरोप लगाया कि आठ लोगों ने खेत के कोनों पर गाड़े गए पत्थर उखाड़ फेंके और विरोध करने पर उसे लात-घूंसों से पीटा व जान से मारने की धमकी दी।घटना की जानकारी पर उपजिलाधिकारी के आदेश पर प्राथमिक जांच कर मुकदमा दर्ज किया