सदर: बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत के लिए काशी में महायज्ञ, जिला मुख्यालय पर किया गया जवानों का पूजन
देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव का रिजल्ट सोमवार को आने वाला है। ऐसे में वाराणसी में बीजेपी के कार्यकर्ता रविवार को बंगाल में प्रचंड जीत के साथ अन्य राज्यों में बीजेपी की जीत के लिए महायज्ञ का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित दैत्रा वीर बाबा मंदिर में किया। हाथों में बैनर पोस्टर लिए कार्यकर्ताओं ने बंगाल से दीदी की विदाई की प्रार्थना की।