कोडरमा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण, रखरखाव और सुरक्षा का लिया जायजा
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री ऋतुराज द्वारा आज ईवीएम वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, संरक्षा से संबंधित सभी प्रावधानों एवं रख-रखाव की विस्तृत समीक्षा की। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को वेयरहाउस परिसर की नियमित सफाई, अग्निशमन यंत्रों की कार्यशीलता तथा सुरक्षा बल की सतत उपस्थिति रहे।