आठनेर: ग्राम रजोला में जनपद पंचायत अध्यक्ष ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की जनसमस्याएं सुनी, अधिकारी भी मौजूद रहे
Athner, Betul | Apr 12, 2026 आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम रजौला पहुची जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोशनी इवने ने ग्रामीणों की चौपाल लगाकर जन समस्याएं सुनी और निराकरण का आश्वासन दिया वहीं ग्रामीणों ने भीषण गर्मी में आ रही पेयजल समस्या से अवगत कराया जिसपर जनपद पंचायत अध्यक्ष ने तत्काल पीएचई विभाग के अधिकारी से चर्चा कर दो दिनों में गांव में पेयजल व्यवस्था सुचारू रूप से करने के निर्देश