तालबेहट: मेटरनिटी बिंग के सामने महिला का सड़ा-गला शव मिलने पर सीओ ने दी जानकारी, आसपास के थानों में जारी तलाश
तालबेहट अस्पताल के मैटरनिटी बिंग के सामने महिला का अर्धनग्न अवस्था में सड़ा गला शव मिलने के मामले में सीओ आशीष मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया आसपास के थानों में तलाश की जा रही है,और हर पहलू से मामले की जांच जारी है, उक्त मामले में मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है,और मृतका महिला की पहचान नहीं हो सकी है, कार्रवाई जारी है।