द्वारका: 20 मामलों में शामिल शातिर झपटमार द्वारका सेक्टर 7 से गिरफ्तार
द्वारका जिला के एंटी बरगलरी सेल की टीम ने एक शातिर झपटमार को द्वारका सेक्टर 7 से गिरफ्तार किया है। यह पहले से 20 मामलों में शामिल रहा है। इसके पास से दो टूटा हुआ गोल्ड चेन और दो मोबाइल बरामद किया गया है। जो द्वारका नॉर्थ और द्वारका साउथ थाना इलाके से वारदात करके छिना गया था। इसकी गिरफ्तारी से पांच मामलों का खुलासा करने का दावा पुलिस ने किया है।